पेंशनरों के लिए पहचान पत्र जारी करने के लिए प्रोफार्मा “डाउनलोड” के अधीन उपलब्ध है। :यह कार्यालय बिलों की प्राप्ति की तारीख से 7 दिनों के भीतर बिलों के निपटान हेतु अधिदिष्ट हैः
  • 2016 से पूर्व के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन के संशोधन हेतु प्रोफार्मा “डाउनलोड” के अधीन उपलब्ध है।
  • प्रशासन

    कार्य 

    1. सामान्य प्रशासन

    2. प्रशासन-वेतन(रक्षा लेखा विभाग)

    3. रोकड़िया

    4. राजभाषा(हिन्दी)

    उत्तयदायित्व :

    1. मुख्य कार्यालय का सामान्य प्रशासन।

    2. अनुशासन।

    3. मूल आंकलनों सहित बजट (र.ले.वि. के संदर्भ में केन्द्रीय/स्थानीय रूप में नियंत्रित शीर्ष)।

    4. कार्यालय की सामान्य लेखन-सामग्री का प्रापण तथा आपूर्ति।

    5. कार्यालय के स्टाफ की उपस्थिति को मॉनिटर किया जाना।

    6. इस कार्यालय में कार्यरत र.ले.वि. कार्मिकों के वेतन एवं भत्तों का आहरण एवं वितरण।

    7. रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों के व्यक्तिगत दावों का प्रक्रमण।

    8. उप-कार्यालयों तथा संवर्गीय र.ले.वि. कार्मिकों सहित रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों की सेवा-पुस्तिकाओं का रखरखाव।

    9. इस कार्यालय से बाहर स्थानांतरित रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों के अं.वे.प्र जारी किया जाना।

    10. रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों की नियुक्तियां, पदोन्नतियां तथा अन्य घटनाओं का भाग-2 कार्यालय आदेशों के माध्यम से प्रक्रमण।

    11. मुख्यालय कार्यालय को रिपोर्ट एवं रिटर्न प्रस्तुत किया जाना।

    12. प्रशासन मुद्दों पर मुख्यालय के पत्रों, आदशों इत्यादि की प्राप्ति एवं निपटान।

    13. विभागीय परीक्षाओं का आयोजन।

    14. रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों के पहचान-पत्रों एवं के.स.स्वा.यो. कार्डों का जारी किया जाना।

    15. रक्षा लेखा विभाग कार्मिकों के पेंशन मामलों का प्रक्रमण।

    16. कार्यालय तथा टाउनशिप में डी.आर.डी.ओ. आवासीय क्वार्टरों के र.ले.वि. पूल में एम.ई.एस., डी.आर.डी.ओ. तथा अन्य बाहरी एजेन्सियों से सिविल निर्माण-कार्यों, बिजली के रखरखाव तथा जल संस्थापनों के संबंध में संपर्क बनाया जाना।

    17. कार्यालय परिसर की सुरक्षा।

    18. र.ले.नि. द्वारा दिए गए अन्य कार्य इत्यादि।

    19. राजभाषा का कार्यान्वयन (राजभाषा-हिन्दी)